Bihar Tola Sevak Bharti 2025: राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए बिहार टोला सेवक भर्ती 2025 आयोजित की जा रही है इस भर्ती के जरिए शिक्षा विभाग में शिक्षा सेवकों की सीधी नियुक्ति की जाएगी। इस सीधी भर्ती प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य राज्य के शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों, विशेष रूप से दलित, महादलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़े वर्ग की आबादी वाले टोलों में शिक्षा को बढ़ावा देना है।
इन शिक्षा सेवकों को ही ‘टोला सेवक’ और ‘शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज)’ के नाम से जाना जाता है। शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए राज्य सरकार द्वारा कुल 2,578 पदों पर टोला सेवक भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में केवल बिहार राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। राज्य के अभ्यर्थी उसी टोले या जिले से संबंधित होने चाहिए जहां से वह टोला सेवक फॉर्म भरना चाहते हैं।

राज्य के 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए अपना करियर बनाने का यह शानदार मौका है। योग्य उम्मीदवारों को बिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025 के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। टोला सेवक एप्लीकेशन फॉर्म अभ्यर्थियों को प्रखंड या जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करवाना होगा। बिहार टोला सेवक भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की तारीखें और चयन प्रक्रिया संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 Overview
Organization | Bihar State Education Department |
Post Name | Shiksha Sevak/ Tola Sevak |
Vacancies | 2578 |
Apply Mode | Offline |
Last Date | 30 April to 20 May 2025 |
Selection Process Last Date | 15 June and 30 June 2025 |
Job Location | Bihar |
Salary | Rs.11,000- 22,000/- |
Category | 10th Pass Govt Jobs |
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 Notification
बिहार टोला सेवक भर्ती का आयोजन राज्य के विशेष क्षेत्रों में 2578 खाली पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा सेवक सरकारी नौकरी पाने के लिए आवेदकों का कम से कम कक्षा 10वीं पास होना आवश्यक है। इस भर्ती में जहां सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है वहां चयन प्रक्रिया की लास्ट डेट 15 जून 2025 रखी गई है।
Read Also – बिना परीक्षा राजस्थान होमगार्ड भर्ती के 4000 पदों पर विज्ञप्ति जारी, पात्रता सिर्फ 8वीं उत्तीर्ण
वहीं जहां सर्वेक्षण कार्य अधूरा है वहां पर चयन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। आवेदकों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। सफलतापूर्वक चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 11000 रूपये से 22000 रूपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। जहां पहले इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2025 थी उसे अब बढ़ाकर 15 जून से 30 जून 2025 कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से संबंधित कार्यालय में जमा कराना होगा।
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 Last Date
बिहार टोला सेवक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना हाल ही में 11 अप्रैल 2025 को जारी की गई है, इस भर्ती के लिए जहां पर सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है वहां के लिए चयन प्रक्रिया के अंतिम तारीख 15 जून 2025 निर्धारित की गई है, वहीं जहां पर सर्वेक्षण कार्य अभी तक अधूरा है वहां के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2025 निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी 15 जून 2025 तक पूरी होने वाली चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। जबकि 30 जून 2025 तक पूरी होने वाली चयन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी 20 मई 2025 तक ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित तारीखें आप इस तालिका में देख सकते हैं:
Process | Last Date |
जहां सर्वे पूरा हो गया है वहां चयन की अंतिम तिथि | 15 जून 2025 |
जहां सर्वे अधूरा है वहां के लिए चयन की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
(Work Calendar For 15 June 2025)
Event | Last Dates |
रिक्त पदों का निर्धारण | 10 अप्रैल 2025 |
समिति गठन | 15 अप्रैल 2025 |
नोटिफिकेशन जारी | 20 अप्रैल 2025 तक |
आवेदन प्राप्त किए जाएंगे | 30 अप्रैल 2025 तक |
टोला सेवक मेरिट लिस्ट बनेगी | 5 मई 2025 तक |
आवेदन पत्र में आपत्ति आमंत्रण | 15 मई 2025 तक |
टोला सेवक फाइनल मेरिट लिस्ट रिलीज | 22 मई 2025 |
मेरिट लिस्ट का अनुमोदन | 29 मई 2025 तक |
टोला सेवक ट्रेनिंग के लिए लिस्ट भेजेंगे | 5 जून 2025 तक |
Training & Appointment Letter वितरण होंगे | 15 जून 2025 तक |
(Work Calendar For 30 June 2025)
Event | Last Dates |
ब्लॉक वाइज लिस्ट बनाने की लास्ट डेट | 15 अप्रैल 2025 |
रिक्त पदों का निर्धारण | 25 अप्रैल 2025 |
समिति गठन | 30 अप्रैल 2025 |
नोटिफिकेशन जारी | 5 मई 2025 तक |
आवेदन प्राप्त किए जाएंगे | 20 मई 2025 तक |
टोला सेवक मेरिट लिस्ट बनेगी | 23 मई 2025 तक |
आवेदन पत्र में आपत्ति आमंत्रण | 30 मई 2025 तक |
आपत्ति निराकरण करना | 5 जून 2025 तक |
टोला सेवक फाइनल मेरिट लिस्ट रिलीज | 10 जून 2025 |
मेरिट लिस्ट का अनुमोदन | 15 जून 2025 तक |
टोला सेवक ट्रेनिंग के लिए लिस्ट भेजेंगे | 20 जून 2025 तक |
Training & Appointment Letter वितरण होंगे | 30 जून 2025 तक |
Bihar Tola Sevak Recruitment 2025 Post Details
बिहार टोला सेवक भर्ती कुल 2578 पदों पर निकाली गई है, इस भर्ती में राज्य की विभिन्न अलग अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित पद संख्या विवरण आप नीचे दिए गए नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 Qualification
बिहार टोला सेवक अथवा शिक्षा सेवक भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही आवेदक बिहार राज्य के एवं जिस टोला एवं जिले से आवेदन करना चाहते है वहां के स्थाई नागरिक होने चाहिए।
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 Age Limit
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, उम्र की गणना आवेदन की तारीखों के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी जा सकती है।
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 Application Fees
बिहार टोला सेवक एवं शिक्षा स्वयंसेवी भर्ती में आवेदन करने के लिए आरक्षित और अनुरक्षित सभी श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है, ऐसे में सभी श्रेणी के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बिना आवेदन शुल्क दिए अपना फॉर्म ऑफलाइन सबमिट कर सकते हैं।
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 Documents
टोला सेवक भर्ती बिहार 2025 के लिए आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है –
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- मूल निवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- पारिवारिक आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आवेदक के हस्ताक्षर
- अन्य प्रासंगिक दस्तावेज यदि आवश्यक हो।
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 Selection Process
बिहार टोला अथवा शिक्षा सेवक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
Bihar Tola Sevak Salary
बिहार स्टेट टोला सेवक रिक्रूटमेंट 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को योग्यता अनुसार न्यूनतम 11000 रूपये से अधिकतम 22000 रूपये तक मासिक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
How to Apply for Bihar Tola Sevak Bharti 2025
बिहार शिक्षा सेवक वैकेंसी 2025 में आवेदन ऑफलाइन माध्यम से होगा, अभ्यर्थी यहां दी गई चरण दर चरण आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप बिहार शिक्षा विभाग के संबंधित प्रखंड शिक्षा कार्यालय में जाएं।
- इसके बाद आप संबंधित कार्यालय से “Bihar Shiksha Sevak Application Form” प्राप्त करें –
- आवेदन फॉर्म में आप व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी को ध्यानपूर्वक स्पष्ट शब्दों में सही सही भरें।
- जानकारी दर्ज करते हुए किसी भी कॉलम को आप खाली ना छोड़ें।
- निर्धारित स्थान पर आवेदक अपनी फोटो चिपकाएं और हस्ताक्षर करके इसके पास अपना पूरा नाम लिखें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व अभिप्रमाणित प्रतियां निकलवाकर उन्हें एक एक करते हुए आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
- भरे गए आवेदन पत्र को आप प्रखंड शिक्षा कार्यालय में ही जमा करवा दें।
- ध्यान रहे आवेदन पत्र जमा करवाते समय फॉर्म प्राप्ति रसीद अवश्य प्राप्त करें।
Bihar Tola Sevak Bharti 2025 Apply
Bihar Tola Sevak Notification PDF | Click Here |
Bihar Tola Sevak Form PDF | Click Here |
Official Portal | Click Here |
Official Website District Wise | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Bihar Tola Sevak Vacancy 2025 – FAQ,s
बिहार टोला सेवक भर्ती में कौन कौन फॉर्म भर सकते हैं?
मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं पास कोई भी उम्मीदवार Bihar Tola Sevak Vacancy के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार टोला सेवक का मासिक वेतन कितना है?
Bihar Shiksha Sevak Recruitment 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 11000 से 22000 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।
बिहार टोला सेवक भर्ती 2025 की लास्ट डेट कब है?
Bihar Shiksha Sevak Vacancy के लिए जहां शिक्षा सर्वेक्षण पूरा हो गया है वहां चयन की अंतिम तिथि 15 जून 2025 रखी है इसके लिए अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते है। वहीं जहां पर शिक्षा सर्वेक्षण अधूरा है वहां के लिए चयन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 रखी गई है इसके लिए अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2025 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।
क्या बिहार टोला सेवक भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा होगी?
Bihar Education Volunteers Vacancy के लिए अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।