Haryana Anganwadi Sarkari Naukri 2025: हरियाणा राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेवार आंगनवाड़ी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना 23 अप्रैल 2025 को पोर्टल पर जारी की गई है। हरियाणा आंगनवाड़ी सरकारी जॉब के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा आंगनवाड़ीयों में सरकारी नौकरी का इंतजार करने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए न्यूनतम 8वीं और 10वीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती है। हरियाणा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर और सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं, अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इस भर्ती का आयोजन राज्य में जिलेवार कुल 7106 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है।

अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तारीख तक हरियाणा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2025 और अन्य पदों के फॉर्म जमा कर सकते है। हरियाणा आंगनवाड़ी सरकारी नौकरी के लिए पद अनुसार पात्रता मानदंड, आवेदन की तारीखें, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। आवेदन करने से पहले कृपया यहां दिए गए पात्रता मानदंडों को अवश्य चेक करें।
Haryana Anganwadi Sarkari Naukri 2025 Overview
Organization | Haryana Women & Child Development Department |
Post Name | Workers, Helpers & Supervisors |
Vacancies | 7106 |
Apply Mode | Online |
Last Date | Coming Soon |
Job Location | Haryana |
Salary | Rs.9,300- 34,800/- |
Category | Female Govt Jobs |
Haryana Anganwadi Sarkari Naukri 2025 Notification
हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 23 अप्रैल को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि तक कभी भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 7106 पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और हेल्पर की नियुक्ति की जाएगी।
Read Also – राजस्थान सहायक अग्निशमन अधिकारी और फायरमैन के 904 पदों पर बंपर भर्ती, योग्यता 10वीं पास
हरियाणा आंगनवाड़ी वैकेंसी के अंतर्गत नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार अथवा लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार न्यूनतम 9300 रूपये से 34800 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। राज्य की 8वीं से लेकर स्नातक पास महिलाएं इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Haryana Anganwadi Sarkari Naukri 2025 Last Date
हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति 23 अप्रैल को पोर्टल पर जारी की गई है। इस भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा सकती है, अभ्यर्थी फॉर्म भरने की लास्ट डेट तक आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भर सकेंगे।
Haryana Anganwadi Govt Jobs 2025 Post Details
हरियाणा आंगनवाड़ी सरकारी नौकरी 2025 कुल 7106 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में आंगनवाड़ी हेल्पर के लिए 4439 पद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 2549 पद और आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के लिए 118 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं। जिलेवार आंगनवाड़ी केंद्रों में तय की गई पद संख्या इस प्रकार है:
District Name | Worker | Helper | Supervisor |
Ambala | 129 | 225 | 15 |
Bhiwani | 119 | 195 | 0 |
Charkhi Dadri | 58 | 105 | 0 |
Jhajjar | 157 | 213 | 01 |
Kaithal | 71 | 255 | 01 |
Karnal | 124 | 235 | 01 |
Kurukshetra | 671 | 60 | 01 |
Mewat | 150 | 170 | 22 |
Narnaul | 124 | 217 | 0 |
Panchkula | 56 | 106 | 0 |
Panipat | 52 | 128 | 10 |
Rewari | 123 | 256 | 0 |
Palwal | 129 | 205 | 32 |
Rohtak | 151 | 189 | 0 |
Faridabad | 83 | 183 | 11 |
Fatehabad | 106 | 169 | 01 |
Gurugram | 90 | 136 | 0 |
Hisar | 127 | 248 | 0 |
Jind | 130 | 265 | 0 |
Sirsa | 175 | 255 | 13 |
Sonipat | 225 | 360 | 0 |
Yamunanagar | 103 | 164 | 20 |
Total | 2549 | 4439 | 118 |
Haryana Anganwadi Sarkari Naukri 2025 Qualification
हरियाणा आंगनवाड़ी सरकारी नौकरी के तहत हरियाणा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
- वहीं हरियाणा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक पास होने चाहिए।
- हरियाणा आंगनवाड़ी हेल्पर पद के लिए अभ्यर्थियों का कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
विशेष योग्यता/पात्रता मानदंड:
- आवेदक हरियाणा राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर और सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत या वार्ड के निवासी होने चाहिए, जहां से वह आवेदन करना चाहते हैं।
- उम्मीदवार का नाम उस आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना आवश्यक है, जिसके लिए वह फॉर्म भर रहे है।
- इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती है।
Haryana Anganwadi Sarkari Naukri 2025 Age Limit
हरियाणा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2025 और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।
Haryana Anganwadi Sarkari Naukri 2025 Application Fees
हरियाणा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर और पर्यवेक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस भर्ती में सभी श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।
Haryana Anganwadi Sarkari Naukri 2025 Documents
हरियाणा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और हेल्पर वैकेंसी में आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है:
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता)
- कक्षा 8वीं की मार्कशीट (आंगनवाड़ी सहायिका)
- स्नातक की डिग्री और पिछले सभी कक्षाओं की मार्कशीट (पर्यवेक्षक)
- मूल निवास प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- विशेष प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) –
- विधवा प्रमाणपत्र
- तलाकशुदा प्रमाणपत्र
- विकलांगता प्रमाणपत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- अन्य दस्तावेज यदि आवश्यक हो इत्यादि।
Haryana Anganwadi Sarkari Naukri 2025 Selection Process
हरियाणा आंगनवाड़ी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा अथवा साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Test/Interview
- Document Verification
- Medical Test
Haryana Anganwadi Supervisor/Worker/Helper Salary
हरियाणा आंगनवाड़ी वैकेंसी 2025 के तहत पद अनुसार न्यूनतम 9300 रूपये से 34800 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। जबकि पद अनुसार हरियाणा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 10 वर्ष का अनुभव होने पर 14000 से 14750 रूपये तक और 10 वर्ष से कम अनुभव होने पर 12661 से 13250 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
- हरियाणा आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थियों को 6781 रूपये से 7900 रूपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
- हरियाणा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 9300 रूपये से 34800 रूपये तक वेतन दिया जाएगा।
How to Apply for Haryana Anganwadi Sarkari Naukri 2025
हरियाणा आंगनवाड़ी रिक्रूटमेंट में विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको “Advertisement/Public Notice” अनुभाग में जाना है।
- इसके बाद आपको विभिन्न प्रकार की अधिसूचनाओं का नया पेज देखने को मिलेगा।
- इस पेज में आपको “आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और पर्यवेक्षक भर्ती 2025” पर क्लिक करना है।
- अगले पेज में आपको “Haryana Anganwadi Recruitment 2025” के लिए नोटिफिकेशन के साथ ही “Apply Online” का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- नए आवेदनकर्ता के तौर पर पंजीकरण करने के लिए “New Applicant Registration” पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकरण फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करके ओटीपी वेरीफाई करते हुए “Submit” पर क्लिक कर दें।
- सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने हरियाणा आंगनवाड़ी एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा, आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और लागू हो तो अनुभव सहित अन्य सम्पूर्ण जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके इन्हें एक एक करते हुए अपलोड करें।
- अंतिम चरण में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
- सफलतापूर्वक फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अवश्य लें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए संभालकर रखें।
Haryana Anganwadi Sarkari Naukri 2025 Apply Online
Haryana Anganwadi Notification PDF | Coming Soon |
Haryana Anganwadi Apply Online | Coming Soon |
Official Website | Click Here |
Haryana Anganwadi Sarkari Jobs 2025 – FAQ,s
हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 कब निकलेगी?
Haryana Assistant, Worker & Supervisor Anganwadi Recruitment 2025 का आयोजन 7000 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू की जा सकती है।
हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
Haryana Anganwadi Bharti 2025 के लिए फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Haryana Anganwadi Vacancy 2025 के लिए न्यूनतम 8वीं से 10वीं और अधिकतम स्नातक पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है।
हरियाणा आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक का मासिक वेतन कितना है?
Haryana Anganwadi Sahayika, Worker & Supervisor Bharti के लिए चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 9300 रूपये से 34800 रूपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।