Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2025: कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कृषि विभाग में पर्यवेक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कृषि विभाग में 795 पदों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
पर्यवेक्षक सीधी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की गई हैं उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने भरने की लास्ट डेट से पहले अपना आवेदन जमा करना होगा। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एग्जाम डेट 8 मार्च 2026 रखी गई है।

12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बेहद अच्छी खबर है, क्योंकि इस भर्ती को सीईटी पात्रता परीक्षा में शामिल नहीं किया गया है। परीक्षा का आयोजन होने के बाद कृषि सुपरवाइजर फाइनल रिजल्ट 8 जून 2026 को पोर्टल पर जारी किया जाएगा। राजस्थान सुपरवाइजर सीधी भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, अधिसूचना, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी इस लेख में नीचे की गई है।
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2025 Overview
Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
Post Name | Agriculture Supervisor |
Vacancies | 795 |
Apply Mode | Online |
Form Start Date | September 2025 |
Supervisor Salary | Rs.9,300- 34,800/- |
Job Location | Rajasthan |
Category | Sarkari Jobs |
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2025 Notification
राजस्थान के कृषि विभाग में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती की आधिकारिक विज्ञप्ति पोर्टल पर जारी कर दी गई है। इस भर्ती का आयोजन कुल 795 पर्यवेक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। राज्य के 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सीधी सरकारी नौकरी पाने का यह बहुत अच्छा मौका है। इस भर्ती में चयन के लिए केवल एक पेपर कराया जाएगा।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सलेक्ट कर लिया जाएगा। यह पेपर 300 अंकों का होगा, जिसमें अलग अलग विषयों से केवल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा। गोले खाली छोड़ने और गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों का नकारात्मक अंकन लागू किया गया है। पर्यवेक्षक पद के लिए चयन होने पर अधिकतम 34800 रूपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
Read Also – बिना CET के निकली राजस्थान कर सहायक भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2025 Last Date
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन सितंबर 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है, इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तिथि तक फॉर्म जमा कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन 8 मार्च 2026 को कराया जाएगा और पर्यवेक्षक का रिजल्ट 8 जून 2026 को जारी किया जाएगा।
Agriculture Supervisor Recruitment 2025 Post Details
राजस्थान के कृषि विभाग में RSMSSB Agricultural Supervisor Vacancy कुल 795 पदों पर निकाली गई है जिसमें राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के लिए श्रेणी अनुसार पद संख्या तय की गई है। अभ्यर्थी जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए निर्धारित पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए सुपरवाइजर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2025 Qualification
- किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से कृषि विषय के साथ कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।
अथवा (OR) - राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिक्रूटमेंट के लिए अभ्यर्थी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर अथवा एग्रीकल्चर हॉर्टिकल्चर विषय के साथ बीएससी उत्तीर्ण होने चाहिए।
- इनमें से एक शैक्षणिक योग्यता के साथ ही अभ्यर्थियों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा में कार्य करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2025 Age Limit
राजस्थान सुपरवाइजर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए। पर्यवेक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार राज्य के सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2025 Application Fees
राजस्थान कृषि सुपरवाइजर वैकेंसी में सामान्य श्रेणी और क्रीमी लेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। वहीं एससी, एसटी, PwBD, ईएसएम और नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए शुल्क में छूट के साथ 400 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन अथवा ईमित्र के माध्यम से कर सकते है।
RSMSSB Agriculture Supervisor Bharti 2025 Documents
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्नानुसार है –
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- बीएससी मार्कशीट (यदि हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर आदि।
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2025 Selection Process
राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन ऑफलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus And Exam Pattern 2025
- राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एग्जाम 8 मार्च 2026 को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के रखे गए है।
- कृषि सुपरवाइजर सीधी भर्ती परीक्षा 300 अंकों की होगी।
- इस परीक्षा का पेपर 100 प्रश्न का है, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा।
- पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा, वहीं 10 मिनट का अतिरिक्त समय पांचवां अनुत्तरित गोला भरने और चेक करने के लिए दिया जाएगा।
- पर्यवेक्षक परीक्षा में राजस्थान के सामान्य ज्ञान, इतिहास और संस्कृति विषयों से 75 अंकों के 25 प्रश्न, सामान्य हिन्दी विषय से 45 अंकों के 15 सवाल, शस्य विज्ञान विषय से 60 अंकों के 20 प्रश्न, बागवानी विषय से 60 अंकों के 20 प्रश्न और पशुपालन विषय से भी 60 अंकों के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- इस परीक्षा में गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है।
- अभ्यर्थियों को अब परीक्षा में कोई भी गोला खाली छोड़ने के लिए पांचवां अनुत्तरित गोला भरना अनिवार्य है।
- 10% से अधिक गोले खाली छोड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, लेकिन अंतिम चयन अधिकतम प्राप्त अंकों के आधार पर ही किया जाएगा।
- अभ्यर्थी कृषि पर्यवेक्षक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से Rajasthan Agriculture Supervisor Syllabus 2025 की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Agriculture Supervisor Salary
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2025 के लिए चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार 9300 रूपये शुरुआती वेतन दिया जाएगा, इसके बाद 2 वर्ष का प्रोबेशन पीरियड समाप्त होने पर 34800 रूपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
How to Apply for Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2025
- राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सरकारी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Ongoing Recruitments सेक्शन में ‘Agriculture Supervisor Exam 2025’ के सामने “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
- एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके पोर्टल पर “Login” करें –
- इस पोर्टल पर Ongoing Recruitments अनुभाग में ‘Agricultural Supervisor Recruitment 2025’ के सामने “Apply Now” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप “Agriculture Supervisor” ऑप्शन पर क्लिक करें –
- आवेदन पत्र में अभ्यर्थी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके इसके बाद शैक्षणिक योग्यता विवरणों को ध्यानपूर्वक भरें –
- पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके “Save & Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आप घर बैठे अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन से भी सरकारी रोजगार के लिए आवेदन कर सकते है।
Rajasthan Agriculture Supervisor Bharti 2025 Apply Online
Krishi Paryavekshak Notification PDF | Coming Soon |
Krishi Paryavekshak Apply Online | Coming Soon |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Rajasthan Krishi Paryavekshak Bharti 2025 – FAQ,s
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2025 में कौन कौन फॉर्म भर सकते है?
एग्रीकल्चर विषय के साथ कक्षा 12वीं या बीएससी उत्तीर्ण कोई भी अभ्यर्थी RSMSSB Agricultural Supervisor Bharti 2025 में आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक नई भर्ती 2025 कब निकलेगी?
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कृषि विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए RSMSSB Agriculture Supervisor Vacancy 2025 सितंबर 2025 के अंतिम सप्ताह तक निकाली जा सकती है।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है?
RSMSSB Agriculture Supervisor Recruitment के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 5 के अनुसार 9300 रूपये से 34800 रूपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 में कब होगी?
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan Agriculture Supervisor Exam 2026 में 8 मार्च को दो पारियों में कराया जाएगा।