RSMSSB Gram Sevak Bharti 2025: राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में ग्राम सेवक और पंचायत सचिव भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है इस भर्ती का संचालन अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा किया जा रहा है। ग्राम सेवक और पंचायत सचिव पद के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल से राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तिथि तक ग्राम सेवक पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ग्राम सेवक भर्ती के जरिए पंचायती राज विभागों में 1659 खाली पदों को भरा जाएगा।

यह भर्ती स्नातक पास उन अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है, जो सीईटी पास नहीं कर पाए, क्योंकि इस भर्ती को सीईटी से बाहर रखा गया है। राजस्थान ग्राम सेवक और पंचायत सचिव भर्ती 2025 में आवेदन के लिए पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी के साथ ही आधिकारिक विज्ञप्ति की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
RSMSSB Gram Sevak Bharti 2025 Overview
Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
Post Name | Gram Sevak And Panchayat Sachiv |
Vacancies | 1659 |
Apply Mode | Online |
Form Start Date | Coming Soon |
Job Location | Rajasthan |
Salary | Rs.5,200- 20,200/- |
Category | Sarkari Naukri |
RSMSSB Gram Sevak Bharti 2025 Last Date
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जा सकती है, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद निर्धारित तिथि से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। उम्मीदवार फॉर्म भरने की लास्ट डेट तक आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान ग्राम सेवक एग्जाम डेट के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी।
Read Also – राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल के 10000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, पात्रता 12वीं पास
RSMSSB Gram Sevak Bharti 2025 Notification
राजस्थान ग्राम सेवक और पंचायत सचिव भर्ती का आयोजन 1659 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, यह भर्ती राज्य के ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग में निकाली गई है। पंचायत सचिव और ग्राम सेवक पद के लिए कोई भी स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के लिए अभ्यर्थी राजस्थान भर्ती ऑफिशियल पोर्टल पर जा सकते है।
सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी अभी से ग्राम सेवक एग्जाम की तैयारी शुरू कर सकते है, परीक्षा में अच्छा स्कोर लाने के लिए राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू करें। सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए अभ्यर्थी राजस्थान ग्राम सेवक प्रीवियस ईयर पेपर भी हल कर सकते है। ग्राम सेवक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
RSMSSB Gram Sevak Recruitment 2025 Post Details
- राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग में कुल 1659 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसने राज्य के अनुसूचित क्षेत्र और गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कैटेगरी वाइज पद संख्या तय की गई है।
- इस भर्ती में जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ग्राम सेवक भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना चेक कर सकते हैं।
RSMSSB Gram Sevak Bharti 2025 Qualification
- इस भर्ती में आवेदन पत्र जमा करने के लिए अभ्यर्थियों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही आवेदकों के पास RSCIT कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।
- अभ्यर्थियों को राजस्थान की देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
RSMSSB Gram Sevak Bharti 2025 Age Limit
राजस्थान ग्राम सेवक सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है और ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है। इस भर्ती में उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी जा सकती है।
RSMSSB Gram Sevak Bharti 2025 Application Fees
राजस्थान पंचायती राज विभाग ग्राम सेवक भर्ती में फॉर्म भरने के लिए जनरल श्रेणी हेतु 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं विकलांग अभ्यर्थियों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। उम्मीदवार श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
RSMSSB Gram Sevak Bharti 2025 Documents
आरएसएमएसएसबी ग्राम सेवक भर्ती में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं –
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन मार्कशीट
- RSCIT प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि।
RSMSSB Gram Sevak Bharti 2025 Selection Process
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
RSMSSB Gram Sevak Exam Pattern 2025
- राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।
- ग्राम सेवक परीक्षा दो पेपर के लिए आयोजित की जाएगी।
- इन परीक्षाओं में सभी सवाल वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाएंगे।
- ग्राम सेवक प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- जबकि ग्राम सेवक मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी, इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का और मुख्य परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- दोनों ही पेपर में गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।
- राजस्थान ग्राम सेवक प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
- वहीं मुख्य परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को अधिकतम अंक प्राप्त करने होंगे।
- उम्मीदवार प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए Rajasthan Gram Sevak Syllabus 2025 के अनुसार परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
Rajasthan Gram Sevak Salary
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों प्रतिमाह ग्रेड पे 2400 सहित 5200 रूपये से 20200 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
How To Apply for RSMSSB Gram Sevak Bharti 2025
- राजस्थान ग्राम सेवक वैकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए सरकारी भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल के होमपेज पर “Ongoing Recruitments” के अनुभाग में “Gram Sevak Exam 2025 (RSSB)” के लिए दिए गए “Apply Now” बटन पर क्लिक करें –
- इसके बाद एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद “Ongoing Recruitment” के तहत Gram Sevak Direct Recruitment 2025 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- अगले चरण में स्क्रीन पर “GRAM SEVAK” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद ग्राम सेवक ऑनलाइन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके शैक्षणिक योग्यता विवरणों को भी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके “Save & Submit” ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
RSMSSB Gram Sevak Bharti 2025 Apply Online
Gram Sevak Notification | Coming Soon |
Gram Sevak Apply Online | Coming Soon |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Rajasthan Gram Sevak Vacancy 2025 – FAQ,s
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या हैं?
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास कोई भी इच्छुक उम्मीदवार Rajasthan Gram Sevak Vacancy के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती में कितने पेपर होंगे?
Rajasthan Gram Sevak Vacancy के लिए दो पेपर करवाए जाएंगे, पहला पेपर 100 अंकों का और दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा।
राजस्थान ग्राम सेवक नई भर्ती 2025 के फॉर्म कब निकलेंगे?
राजस्थान पंचायती राज विभाग और ग्रामीण विकास विभाग में Rajasthan Gram Sevak Bharti 2025 के फॉर्म अगले महीने तक निकाले जा सकते हैं।
राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती के लिए CET लागू है या नहीं?
नहीं, Rajasthan Gram Sevak Recruitment 2025 के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) लागू भी की गई है।
राजस्थान ग्राम सेवक की सैलरी क्या है?
RSMSSB Gram Sevak Vacancy के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 2400 के साथ 5200 रूपये से 20200 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।