Rajasthan VDO Vacancy 2025: कर्मचारी चयन बोर्ड ने पंचायती राज विभाग में ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी वीडीओ भर्ती का इंतजार कर रहे है उनके लिए चयन बोर्ड ने आवेदन और परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। इस भर्ती के लिए राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इस बार Rajasthan VDO Vacancy के लिए अतिरिक्त योग्यता के अंतर्गत सीईटी परीक्षा लागू कर दी गई है। चयन बोर्ड द्वारा विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर पास के आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी राजस्थान सरकारी भर्ती पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

राजस्थान वीडीओ एग्जाम ऑफलाइन माध्यम से 12 जुलाई 2025 वार शनिवार को कराया जाएगा, यह पेपर केवल एक ही दिन दो पारियों में आयोजित किया जाएगा। जिसका परीक्षा परिणाम 12 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी वीडीओ सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
RSMSSB VDO Vacancy 2025 Overview
Organization | Rajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSSB) |
Post Name | Village Development Officer (VDO) |
Vacancies | 1279 |
Form Start Date | April 2025 |
Apply Mode | Online |
Job Location | Rajasthan |
Salary | Rs.20,800/- (Pay L-6) |
Category | Sarkari Job |
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Notification
पंचायती राज विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए ग्राम विकास अधिकारी भर्ती निकाल दी गई है। उम्मीदवार सीधी जानकारी के लिए नीचे दिया गया राजस्थान वीडीओ नोटिफिकेशन चेक कर सकते है। इस भर्ती के माध्यम से पंचायती राज विभाग में 1279 खाली पदों भरा जाएगा। अभ्यर्थी इस पद के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। लेकिन इस भर्ती में केवल सीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही आवेदन के लिए पात्र माना गया है।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा दो पेपर के लिए करवाई जाएगी। VDO की प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं VDO मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें 160 सवाल होंगे, मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक लाने होंगे। वीडीओ की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है।
Read Also – राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती के 1397 पदों पर अधिसूचना जारी, योग्यता केवल 12वीं उत्तीर्ण
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Last Date
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी की जा सकती है। अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार कभी भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख तक आवेदन का मौका दिया गया है। इसके बाद कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान VDO प्रीलिम्स एग्जाम 2025 ऑफलाइन माध्यम से 12 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाएगा, वहीं वीडीओ रिजल्ट 12 अक्टूबर 2025 को घोषित किया जाएगा।
RSMSSB VDO Recruitment 2025 Post Details
राजस्थान विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर वैकेंसी 2025 का नोटिफिकेशन कुल 1279 पदों पर जारी किया गया है। इस भर्ती में राज्य के अनुसूचित क्षेत्र और गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए अलग अलग पद संख्या निर्धारित की गई है। उम्मीदवार श्रेणी अनुसार तय की गई पद संख्या की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए राजस्थान वीडीओ भर्ती नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Category | Vacancies |
GEN/UR | – |
SC | – |
ST | – |
OBC | – |
EWS | – |
MBC | – |
PwBD | – |
Total | 1279 Posts |
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Qualification
राजस्थान पंचायती राज विभाग भर्ती 2025 के तहत ग्राम विकास अधिकारी पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय के साथ न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए। आवेदनकर्ता हाल ही में हुई राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए।
- अभ्यर्थियों के पास RSCIT कोर्स सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है।
- उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का भी ज्ञान होना चाहिए।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Age Limit
VDO Bharti में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित श्रेणी में आने वाले सभी महिला और पुरुष उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Application Fees
राजस्थान वीडीओ सरकारी नौकरी में जनरल और अनारक्षित श्रेणियों के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थी और विकलांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रूपये रखा गया है। इस शुल्क का भुगतान आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category | Application Fees |
GEN Category | Rs.600/- |
OBC/EWS/ESM | Rs.400/- |
SC/ST/PwBD | Rs.400/- |
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Required Documents
राजस्थान वीडीओ ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है –
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक की मार्कशीट
- सीईटी ग्रेजुएट लेवल स्कोरकार्ड
- RSCIT सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Selection Process
RSSB VDO Vacancy के लिए आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
Rajasthan VDO Exam Pattern 2025
- राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा दो पेपर के लिए कराई जाएगी।
- पहला पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमें विभिन्न विषयों से 100 सवाल दिए जाएंगे।
- इसके बाद दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा, जिसमे 160 सवाल होंगे।
- प्रारंभिक और मुख्य दोनों ही परीक्षाएं ऑफलाइन तरीके से आयोजित की जाएगी।
- इन दोनों ही परीक्षाओं में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
For VDO Prelims Exam Pattern –
- राजस्थान वीडीओ प्रीलिम्स एग्जाम 12 जुलाई 2025 को होगा।
- विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर प्रीलिम्स एग्जाम में 100 अंकों के 100 सवाल का पेपर होगा।
- इस पेपर को हल करने के लिए परीक्षार्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- वहीं 10 मिनट का अतिरिक्त समय पांचवां अनुत्तरित गोला भरने और चेक करने के लिए दिया जाएगा।
- वीडीओ प्रारंभिक परीक्षा में राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, कला संस्कृति, करंट अफेयर्स, भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास, गणित, सामान्य अंग्रेजी, रीजनिंग, सामान्य हिंदी, राज्य तहसील जिला पंचायत स्तर का प्रशासनिक ढांचा, मानसिक योग्यता और कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान इत्यादि विषयों को शामिल किया गया है।
- RSMSSB VDO Exam 2025 में गलत उत्तर करने और गोले नहीं भरने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- 10% से अधिक गोले बिना भरे खाली छोड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण होने और वीडीओ मैंस एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को इस पेपर में कम से कम 40% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।
- प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम परिणाम में नहीं जोड़ा जाएगा।
- अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा की अभी से तैयारी करने के लिए चयन बोर्ड की वेबसाइट से RSMSSB VDO Prelims Syllabus 2025 की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
VDO Mains Exam Pattern –
- राजस्थान वीडीओ मैंस एग्जाम 2026 में होगा।
- मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के कुल 160 सवाल पूछे जाएंगे।
- उम्मीदवारों को इस परीक्षा में पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- परीक्षा में गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर एक तिहाई अंकों का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
- राजस्थान वीडीओ मैंस एग्जाम में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को सरकार कट ऑफ मार्क्स से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
- उम्मीदवार मुख्य परीक्षा की अच्छी तैयारी करने के लिए अधीनस्थ बोर्ड की आधिकारिक साइट से Rajasthan VDO Syllabus 2025 की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan VDO Salary
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी वैकेंसी 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को सरकार द्वारा पे मैट्रिक्स लेवल 6 के अनुसार प्रतिमाह 20800 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
How to Apply for Rajasthan VDO Vacancy 2025
- राजस्थान वीडीओ गवर्नमेंट जॉब में आवेदन के लिए सरकारी रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल के होमपेज पर Ongoing Recruitments के अनुभाग में ‘Village Development Officer Exam 2025’ के सामने “Apply Now” बटन पर क्लिक करें –
- एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा भरते हुए “Login” बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद Ongoing Recruitments सेक्शन में ‘Village Development Officer Recruitment 2025’ के सामने दिए गए “Apply Now” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप “Village Development Officer (VDO)” विकल्प पर क्लिक करें –
- VDO Online Form में अभ्यर्थी व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही भरते हुए “Next” बटन पर क्लिक करें।
- आवश्यक दस्तावेजों को एक एक करते हुए आवेदन पत्र में अपलोड करके “Next” पर क्लिक करें।
- कैटेगरी अनुसार निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके “Save & Submit” पर क्लिक कर दें।
- इन स्टेप्स को पूरा करके कोई भी उम्मीदवार घर बैठे ही सरकारी नौकरी का फॉर्म भर सकते है या अपने नजदीकी ईमित्र सेंटर पर जाकर भी आवेदन जमा करवा सकते है।
Rajasthan VDO Vacancy 2025 Apply Online
RSMSSB VDO Notification PDF | Coming Soon |
RSMSSB VDO Apply Online | Coming Soon |
Official Website | Click Here |
Telegram Channel | Click Here |
Rajasthan VDO Bharti 2025 – FAQ,s
क्या राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 में सीईटी शामिल हैं?
हां, कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अब Rajasthan Gram Vikas Adhikari Bharti 2025 को भी राज्य की सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा में शामिल कर दिया गया है।
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
RSMSSB Gram Vikas Adhikari Bharti 2025 में शैक्षणिक योग्यता के तहत आवेदक स्नातक उत्तीर्ण होने के साथ ही सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा में भी पास होने चाहिए।
राजस्थान वीडीओ भर्ती 2025 के फॉर्म कब निकलेंगे?
अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पंचायती राज विभाग में RSMSSB Gram Vikas Adhikari Vacancy 2025 के फॉर्म अप्रैल महीने ने निकाले जा सकते हैं।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 में कितने पेपर होते है?
Rajasthan VDO Recruitment 2025 के लिए दो पेपर कराए जाएंगे, इसका पहला पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमे 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा, जिसमे 160 प्रश्न पूछे जाएंगे।
राजस्थान वीडीओ एग्जाम 2025 में कब है?
चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan Video Exam 2025 के लिए परीक्षा की तारीख 12 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
क्या राजस्थान वीडीओ एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है?
हां, Rajasthan VDO Sarkari Naukri 2025 की प्रारंभिक और मुख्य दोनों ही परीक्षाओं में गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों का नकारात्मक अंकन लागू किया गया है।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के पहले पेपर में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
अभ्यर्थियों को RSMSSB VDO Bharti 2025 की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।