Rajasthan Jamadar Vacancy 2025: कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान जमादार सेकंड ग्रेड भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है, अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर जमादार सेकंड ग्रेड नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि जमादार भर्ती को सीईटी में शामिल किया गया है।
12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यदि वह सीईटी पास है तो यह भर्ती एक सुनहरा मौका है। राजस्थान जमादार वैकेंसी 2025 के लिए उम्मीदवार फॉर्म भरने की लास्ट डेट तक अप्लाई कर सकते है। जमादार भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमादार ग्रेड 2 एग्जाम का आयोजन 27 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

परीक्षा के बाद जमादार रिजल्ट पोर्टल पर 25 जून 2026 को जारी किया जाएगा। राजस्थान जमादार भर्ती के जरिए कुल 980 से अधिक खाली पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, अधिसूचना, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। जमादार भर्ती 2025 राज्य के आबकारी अधीनस्थ सेवा विभाग में निकाली गई है।
Rajasthan Jamadar Vacancy 2025 Overview
Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB) |
Post Name | Jamadar Grade II |
Vacancies | 980 |
Apply Mode | Online |
Form Start Date | Coming Soon |
Job Location | Rajasthan |
Salary | Rs.20,800- 35,000/- (Pay L-5) |
Category | Latest Jobs |
Rajasthan Jamadar Vacancy 2025 Notification
चयन बोर्ड द्वारा आबकारी विभाग में राजस्थान जमादार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, यह भर्ती कुल 980 से अधिक पदों पर निकाली गई है। जमादार सरकारी नौकरी की विज्ञप्ति चयन बोर्ड के पोर्टल पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जमादार पद के लिए राजस्थान के भर्ती पोर्टल पर जाकर अप्लाई प्रक्रिया पूरी कर सकते है। 12वीं पास उम्मीदवारों को जमादार सरकारी नौकरी के लिए लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट पास करना होगा।
Read Also – बिना CET राजस्थान ग्राम सेवक के 1659 पदों पर भर्ती, जाने आवेदन का सही तरीका
राजस्थान जमादार एग्जाम 2025 कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को राजस्थान जमादार फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों को 5 किलोमीटर से 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल 5 के अनुसार 35000 रूपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
Rajasthan Jamadar Vacancy 2025 Last Date
राजस्थान जमादार ग्रेड 2 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है, अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार फॉर्म भरने की लास्ट डेट तक कभी भी जमादार पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan Jamadar Exam 2025 ऑफलाइन माध्यम से 27 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। वहीं इसके बाद जमादार फाइनल रिजल्ट 25 जून 2026 को घोषित किया जाएगा।
Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 Post Details
राजस्थान जमादार ग्रेड II भर्ती के लिए कुल 980 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, राज्य के अनुसूचित क्षेत्र और गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित श्रेणी अनुसार पद संख्या विवरण अभ्यर्थी अधिसूचना में चेक कर सकते है।
Category | No Of Post |
GEN | – |
OBC | – |
ST | – |
SC | – |
MBC | – |
EWS | – |
Total | 980 |
Rajasthan Jamadar Vacancy 2025 Qualification
राजस्थान जमादार भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही अभ्यर्थी सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा में भी उत्तीर्ण होने चाहिए। उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर सर्टिफिकेट और कंप्यूटर संबंधित कार्य का नॉलेज भी होना आवश्यक है।
Rajasthan Jamadar Vacancy 2025 Age Limit
जमादार सरकारी नौकरी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती में उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार राज्य के आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी गई है।
Rajasthan Jamadar Grade 2 Bharti 2025 Application Fees
राजस्थान जमादार ग्रेड 2 रिक्रूटमेंट में जनरल श्रेणी के लिए 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और विकलांग/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रूपये निर्धारित किया गया है। इस शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
Category | Application Fee |
GEN/OBC (CL) | Rs.600/- |
EWS/MBC/OBC (NCL) | Rs.400/- |
SC/ST/Divyangjan | Rs.400/- |
Rajasthan Jamadar Vacancy 2025 Documents
राजस्थान जमादार भर्ती में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नानुसार हैं –
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- सीईटी (12वीं लेवल) स्कोरकार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आवेदक के हस्ताक्षर आदि।
Rajasthan Jamadar Vacancy 2025 Selection Process
राजस्थान जमादार ग्रेड सेकंड वैकेंसी 2025 मे आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam
- Physical Test (PST/PET)
- Document Verification
- Medical Test
Rajasthan Jamadar Exam Pattern And Syllabus 2025
- राजस्थान जमादार ग्रेड 2 एग्जाम 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प दिए जाएंगे।
- राजस्थान जमादार भर्ती के लिए केवल एक ही पेपर कराया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- जमादार पेपर में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को जमादार परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
- RSMSSB Jamadar Exam की बेहतरीन तैयारी के लिए आप कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से Rajasthan Jamadar Grade II Syllabus 2025 की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जमादार सिलेबस को समझने के लिए अभ्यर्थी Rajasthan Jamadar Previous Year Papers भी हल कर सकते हैं।
Rajasthan Jamadar Physical Test 2025 Details
राजस्थान जमादार ग्रेड-II भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को जमादार फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिसके पहले चरण में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होगा एवं इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) टेस्ट कराया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षण में अभ्यर्थियों की ऊंचाई, चेस्ट और वजन इत्यादि का माप लिया जाएगा।वहीं इस टेस्ट में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को 5 से 10 किलोमीटर की दौड़ के लिए बुलाया जाएगा।
For PST Test Details
Height | |
Male | 168cm |
Female | 158cm |
Chest | |
Male | 81cm (Expansion 5cm) |
Female | NA |
Weight | |
Male | NA |
Female | 47.5 kg |
Height for Sahariyas & Scheduled Area | |
Male | 168cm |
Female | 145cm |
Chest | |
Male | 74cm (Expansion 5cm) |
Female | NA |
Weight | |
Male | NA |
Female | 43 kg |
PET Test Details
- Male Candidate – पुरुष अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर दौड़ 60 मिनट में पूरी करनी होगी।
- Female Candidate – महिला उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर दौड़ 35 मिनट के समय में पूरी करनी होगी।
- Ex-Serviceman/Sahariya/Scheduled Area – इस वर्ग के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर दौड़ 30 मिनट में लगानी होगी।
Rajasthan Jamadar Grade II Salary
राजस्थान जमादार भर्ती 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को सरकार द्वारा पे मैट्रिक्स लेवल 5 के आधार पर 20800 रूपये से 35000 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
How to Apply for Rajasthan Jamadar Vacancy 2025
- RSMSSB Jamadar Vacancy 2025 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी राजस्थान भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- इस पोर्टल के होमपेज पर Ongoing Recruitments सेक्शन में Jamadar Grade II Exam 2025 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, इस पेज में आप SSO आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें –
- लॉगिन करने के बाद Ongoing Recruitment के अनुभाग में Jamadar Recruitment 2025 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Jamadar Grade II” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपको जमादार ग्रेड 2 ऑनलाइन फॉर्म के पेज दिखेगा, इस आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- राजस्थान जमादार पद के लिए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में ऑनलाइन अपलोड करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदक के हस्ताक्षर को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके “Submit” पर क्लिक कर दें।
Rajasthan Jamadar Vacancy 2025 Apply Online
RSMSSB Jamadar Notification | Coming Soon |
RSMSSB Jamadar Apply Online | Click Here (Active Soon) |
Official Website | Click Here |
Rajasthan Jamadar Bharti 2025 – FAQ,s
राजस्थान जमादार ग्रेड सेकंड भर्ती 2025 में कौन कौन फॉर्म भर सकते हैं?
RSMSSB Jamadar Grade II Recruitment 2025 के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से कक्षा 12वीं पास कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
राजस्थान जमादार भर्ती में सलेक्शन कैसे होगा?
RSMSSB Jamadar Grade II Recruitment 2025 के तहत नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
राजस्थान जमादार का मासिक वेतन क्या है?
Rajasthan Jamadar Grade II Recruitment 2025 के अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 35000 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
राजस्थान जमादार भर्ती 2025 के फॉर्म कब निकलेंगे?
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लगभग 980 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अगले महीने के अंतिम सप्ताह तक Rajasthan Jamadar Grade II 2025 के फॉर्म निकाले जा सकते है।