Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025: कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक वैकेंसी के लिए कोई भी महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने REET शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर भर्ती के आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार थर्ड ग्रेड रीट भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान रीट थर्ड ग्रेड भर्ती के जरिए कुल 7000 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमे राजस्थान प्राइमरी टीचर भर्ती और राजस्थान अपर प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए अलग अलग पद निर्धारित किए गए है।

बीएसटीसी उत्तीर्ण अभ्यर्थी राजस्थान प्राइमरी लेवल 1 भर्ती में आवेदन कर सकेंगे, जबकि दो वर्षीय बीएड वाले उम्मीदवार राजस्थान अपर प्राइमरी लेवल 2 वैकेंसी में फॉर्म लगा सकेंगे। अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन विंडो बंद होने की अंतिम तारीख तक आवेदन का मौका दिया गया है। राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, नोटिफिकेशन, फॉर्म डेट और आवेदन प्रक्रिया सहित विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Overview
Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
Post Name | 3rd Grade Teacher (Primary/Upper Primary) |
Vacancies | 7000 |
Form Start Date | Coming Soon |
Apply Mode | Online |
Job Location | Rajasthan |
Salary | Rs.23,700- 37,800/- (Pay L-10) |
Category | Sarkari Teacher Naukri |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Notification
राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षा विभाग में राजस्थान थर्ड ग्रेड भर्ती 2025 विज्ञप्ति जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन की अंतिम तारीख तक थर्ड ग्रेड ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। रीट मुख्य भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी इस लेख में दी गई है जिसके जरिए योग्य अभ्यर्थी आसानी से फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। यह भर्ती रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 के कुल 7000 पदों पर नियुक्तियों के लिए निकाली गई है।
Read Also – राजस्थान उच्च न्यायालय ग्रुप डी चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 4500 पदों पर विज्ञप्ति जारी, योग्यता 10वीं पास
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को केवल एक पेपर पास करना होगा। यह परीक्षा प्राइमरी और अपर प्राइमरी दोनों लेवल के लिए 300 – 300 अंकों की होगी, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा। रीट मुख्य परीक्षा में अधिकतम अंक लाने वाले उम्मीदवारों को चयन में वरीयता दी जाएगी। इस परीक्षा में बोर्ड द्वारा गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की Negative Marking लागू की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल 10 के आधार पर 37800 रूपये तक वेतन दिया जाएगा।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Last Date
राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना अगले हफ्ते के शनिवार तक जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी आवेदन शुरू होने के बाद सरकारी भर्ती पोर्टल पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते है। राजस्थान थर्ड ग्रेड रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि तक अप्लाई कर सकते हैं। राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर एग्जाम 2025 का आयोजन 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
राजस्थान रीट मैंस एग्जाम 2026 की फर्स्ट शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक की रखी गई है, जबकि सेकंड शिफ्ट 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक की रखी गई है। सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित किए जाने के बाद राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 10 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की सहायता से चेक कर सकेंगे।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025 Post Details
राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती कुल 7000 पदों पर आयोजित की जा रही है, इस भर्ती में प्राइमरी टीचर अर्थात कक्षा 1 से 5 और अपर प्राइमरी टीचर यानी कि कक्षा 6 से 8 के विभिन्न पद निर्धारित किए गए है। अभ्यर्थी रीट लेवल 1 और रीट लेवल 2 ग्रेड टीचर भर्ती में राज्य के अनुसूचित क्षेत्र और गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए श्रेणीवार निर्धारित पद संख्या विवरण रीट मैंस विज्ञप्ति में चेक कर सकते हैं।
Category | No Of Post |
General | – |
SC | – |
ST | – |
EWS | – |
MBC | – |
Total | 7000 |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Qualification
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर वैकेंसी के लिए बीएसटीसी और बीएड उत्तीर्ण कोई भी महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं लेकिन इन अभ्यर्थियों का रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
राजस्थान प्राथमिक शिक्षक भर्ती लेवल 1 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होने चाहिए, साथ ही इन अभ्यर्थियों के पास BSTC/ D.El.Ed मार्कशीट और REET लेवल 1 पात्रता परीक्षा का स्कोरकार्ड होना आवश्यक है।
वहीं राजस्थान उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 लेवल 2 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और 2 वर्षीय बीएड उत्तीर्ण होने चाहिए, इन अभ्यर्थियों के पास रीट लेवल 2 पात्रता परीक्षा सर्टिफिकेट अथवा स्कोरकार्ड होना चाहिए।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Age Limit
राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। वहीं ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदकों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम और मानदंडों के अनुसार राज्य के सभी आरक्षित वर्ग के महिला और पुरुष उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी गई है।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Application Fees
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए जनरल श्रेणी हेतु 600 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, एमबीसी और विकलांग और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Documents
प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर सरकारी नौकरी के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है –
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक के हस्ताक्षर
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट (Level 2)
- REET पात्रता परीक्षा स्कोरकार्ड
- BSTC/ D.El.Ed मार्कशीट (Level 1)
- B.Ed मार्कशीट (Level 2)
- मोबाइल नंबर
- वैध ईमेल आईडी इत्यादि।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Selection Process
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर रिक्रूटमेंट में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
Rajasthan 3rd Grade Teacher Exam Pattern 2025
- राजस्थान रीट मुख्य भर्ती परीक्षा ऑफलाइन होगी।
- रीट मुख्य पेपर में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे, यानी कि प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सही विकल्प का चयन करना होगा।
- अभ्यर्थियों को पेपर करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
- राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल 1 और लेवल 2 एग्जाम कुल 300 – 300 अंकों के होंगे, जिसमे अलग अलग विषयों से 150 – 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा।
Rajasthan 3rd Grade Level 1 Syllabus And Exam Pattern 2025
राजस्थान टीचर थर्ड ग्रेड लेवल 1 एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है, अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल से राजस्थान रीट लेवल 1 मैंस सिलेबस प्राप्त कर सकते हैं –
Section | Subjects | Questions | Marks |
1 | राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान | 45 | 90 |
2 | राजस्थान का सामान्य ज्ञान, बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, समसामयिक मामले | 45 | 90 |
3 | स्कूल विषय | ||
A | हिंदी | 5 | 10 |
B | अंग्रेजी | 5 | 10 |
C | गणित | 5 | 10 |
D | सामान्य विज्ञान | 5 | 10 |
E | सामाजिक अध्ययन | 5 | 10 |
4 | शिक्षा पद्धति | ||
A | हिंदी | 4 | 8 |
B | अंग्रेजी | 4 | 8 |
C | गणित | 4 | 8 |
D | सामान्य विज्ञान | 4 | 8 |
E | सामाजिक अध्ययन | 4 | 8 |
5 | शैक्षिक मनोविज्ञान | 10 | 20 |
6 | सूचना प्रौद्योगिकी | 5 | 10 |
– | कुल | 150 | 300 |
Rajasthan 3rd Grade Level 2 Syllabus And Exam Pattern 2025
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर सिलेबस 2025 की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, वहीं अभ्यर्थी रीट लेवल 2 मैंस एग्जाम पैटर्न यहां देख सकते हैं:
Section | Subjects | Questions | Marks |
1 | राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान | 35 | 70 |
2 | राजस्थान का सामान्य ज्ञान, बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009, समसामयिक मामले | 30 | 60 |
3 | संबंधित स्कूल विषयों का ज्ञान | 60 | 120 |
4 | शैक्षणिक पद्धति | 10 | 20 |
5 | शैक्षणिक मनोविज्ञान | 10 | 20 |
6 | सूचना प्रौद्योगिकी | 5 | 10 |
– | कुल | 150 | 300 |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Salary
राजस्थान रीट थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार शुरुआती वेतन 23700 रूपये तक दिया जाएगा, वहीं 2 वर्ष का प्रोबेशन पीरियड समाप्त होने के बाद अधिकतम 37800 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
How to Apply for Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025
- राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 में आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- पोर्टल के होमपेज पर Ongoing Recruitments के सेक्शन में “Rajasthan Primary/Upper Primary Teacher Exam 2025” के सामने “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें –
- लॉगिन करने के बाद Ongoing Recruitments के अनुभाग में फिर से “Rajasthan Primary / Upper Primary Teacher Recruitment 2025” के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
- अगले चरण में आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है, योग्यतानुसार “Primary Teacher” अथवा “Upper Primary” में से कोई एक सलेक्ट करें।
- इतना करते ही 3rd Grade Teacher Online Form खुल जाएगा, आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके “Save & Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Apply Online
3rd Grade Teacher Notification PDF | Coming Soon |
Grade 3 Teacher Apply Online | Coming Soon |
Official Website | Click Here |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 – FAQ,s
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 में कब निकलेगी?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा RSMSSB 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 के लिए विज्ञप्ति अगले सप्ताह तक जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
RSMSSB Third Grade Teacher Bharti के लिए बीएसटीसी और बीएड वाले कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने रीट पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर का मासिक वेतन क्या है?
RSMSSB 3rd Grade Vacancy के लिए चयनित उम्मीदवारों को 23700 रूपये से 33800 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 की लास्ट डेट कब है?
Rajasthan 3rd Grade Recruitment 2025 के लिए फिलहाल आवेदन की तारीखें घोषित नहीं की गई है।