Delhi Police Constable Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, यह भर्ती दिल्ली पुलिस विभाग में दिल्ली फीमेल पुलिस कांस्टेबल और दिल्ली मेल कांस्टेबल रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
पुलिस डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी के साथ करियर बनाने और देश की सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह बहुत अच्छा अवसर है। दिल्ली एसएससी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस वैकेंसी 2025 के लिए नोटिफिकेशन 2 सितंबर 2025 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 2 सितंबर 2025 से शुरू की गई है। अभ्यर्थी आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2025 तक कभी भी एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात लिखित परीक्षा का आयोजन नवंबर से दिसंबर 2025 में किया जाएगा।
Delhi Police Constable Executive Vacancy 2025 Overview
Organization | Staff Selection Commission (SSC) |
Post Name | Police Constable Executive (Male/Female) |
Apply Mode | Online |
Last Date | 01 Oct 2025 |
Exam Date | Nov/Dec 2025 |
Job Location | Delhi |
Salary | Rs.21,700- 69,100/- |
Category | Latest Government Jobs |
Delhi Police Constable Vacancy 2025 Notification
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का आयोजन 5293 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवार 2 सितंबर से आवेदन की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2025 ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट पास करना होगा।
Read Also – रेलवे सहायक लोको पायलट भर्ती के 9970 पदों पर विज्ञप्ति जारी, आवेदन का मौका 11 मई तक
दिल्ली पुलिस एग्जाम ऑनलाइन माध्यम से कुल 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा, इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। वहीं गलत उत्तर करने पर 0.25 अंकों का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को दिल्ली पुलिस वैकेंसी 2025 में फाइनल सलेक्शन लेने के लिए अधिकतम अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं ऑनलाइन टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट यानि कि दौड़ के लिए बुलाया जाएगा।
Delhi Police Constable Vacancy 2025 Last Date
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी के लिए आधिकारिक अधिसूचना 2 सितंबर 2025 को आयोग के पोर्टल पर जारी की जा रही है। उम्मीदवार 2 सितंबर 2025 से कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव एडमिट कार्ड 2025 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नवंबर या दिसंबर के पहले सप्ताह तक जारी किए जा सकेंगे। वहीं दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन नवंबर या दिसंबर 2025 में किया जाएगा।
Delhi Police Constable Recruitment 2025 Post Details
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल कार्यकारी भर्ती का आयोजन 5293 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, इस भर्ती में पुलिस कांस्टेबल के लिए 4512 पद और वहीं टेक्निकल पुलिस कांस्टेबल के लिए 709 पद निर्धारित किए गए है। दिल्ली कांस्टेबल कार्यकारी भर्ती में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए श्रेणीवार अलग अलग पद संख्या निर्धारित की गई है। पद संख्या की अधिक विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी SSC Police Constable Notification चेक कर सकते हैं।
Delhi Police Constable Vacancy 2025 Qualification
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल कार्यकारी वैकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
Delhi Police Constable Vacancy 2025 Age Limit
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष की गई है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों की उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर अथवा अधिसूचना जारी होने की तारीख से की जाएगी। दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 में सरकारी नियम अनुसार ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 3 वर्ष की, एससी और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 6 वर्ष तक की छूट दी गई है।
Delhi Police Constable Vacancy 2025 Application Fees
SSC Delhi Police Vacancy में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, वहीं सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रूपये रखा गया है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
Category | Application Fees |
GEN/OBC/EWS | Rs.100/- |
SC/ST/ESM/Female | Rs.0/- |
Delhi Police Constable Vacancy 2025 Documents
Delhi Police Constable Online Form भरते समय आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –
- आधार कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाणपत्र (आयु में छूट के लिए)
- मूल निवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आवेदक के हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान आदि।
Delhi Police Constable Vacancy 2025 Selection Process
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2025 के लिए सभी उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट के तहत शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Test
- Physical Test
- Document Verification
- Medical Test
Delhi Police Constable Exam Pattern 2025
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव एग्जाम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा के सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- इस परीक्षा में 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
- पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
- कांस्टेबल कार्यकारी परीक्षा में जीके और समसामयिक मामले, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, सामान्य गणित और रीजनिंग विषयों को शामिल किया गया है।
- इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 यानी कि 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- दिल्ली पुलिस एग्जाम में पास होने के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 35%, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 30%, एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 30% एवं भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को 25% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है तभी वह फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।
Subjects | Questions | Marks |
General Knowledge & Current Affairs | 50 | 50 |
Reasoning Ability | 25 | 25 |
Numerical Ability | 15 | 15 |
Computer Awareness | 10 | 10 |
Total | 100 | 100 |
Delhi Police Exam Passing Marks
Category | Passing Marks |
GEN/UR | 35% |
OBC/EWS | 30% |
SC/ST | 30% |
ESM | 25% |
Delhi Police Constable (Executive) Syllabus 2025 In Hindi
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) सिलेबस 2025 की सब्जेक्ट वाइज लिखित जानकारी यहां दी गई है, अभ्यर्थियों को SSC Competitive Exam Preparation दिल्ली पुलिस सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के आधार पर करनी चाहिए, उम्मीदवार सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझने के लिए आधिकारिक पोर्टल से Delhi Police Constable (Executive) Previous Year Paper Download करके इन्हें जितने हो सके उतने हल कर सकते है।
सामान्य ज्ञान/ सामयिकी (General Knowledge/Current Affairs)
- भूगोल –
- भारत का भूगोल
- विश्व का भूगोल
- भौतिक विशेषताएं
- जलवायु संसाधन
- प्राकृतिक संसाधन।
- भारतीय इतिहास –
- प्राचीन
- मध्यकालीन
- आधुनिक भारत का इतिहास।
- भारतीय संविधान –
- भारत का संविधान
- संविधान की मुख्य विशेषताएं
- मौलिक अधिकार
- नीति निर्देशक सिद्धांत।
- अर्थशास्त्र –
- भारतीय अर्थव्यवस्था की मूल बातें।
- कला एवं संस्कृति –
- भारत की मुख्य कलाएं
- भारतीय संस्कृति
- नृत्य
- संगीत
- साहित्य।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी –
- सामान्य विज्ञान
- तकनीकी विकास।
- खेल (Sports) –
- महत्वपूर्ण खेलकूद
- खेलकूद से संबंधित प्रमुख घटनाएं।
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान सामयिकी घटनाएं आदि।
Reasoning Ability
- स्थानिक दृश्यता
- समस्या-समाधान
- विश्लेषण
- निर्णय
- रक्त संबंध
- वेन आरेख
- पहेलियाँ
- संबंध अवधारणाएं
- अंकगणितीय तर्क
- शाब्दिक और चित्र वर्गीकरण
- अंकगणितीय संख्या श्रृंखला
- स्मृति
- विभेद
- अवलोकन
- कोडिंग और डिकोडिंग
- दिशा ज्ञान
- समानताएं और अंतर
- न्याय निगमन
- सादृश्य
- बैठने की व्यवस्था इत्यादि।
संख्यात्मक क्षमता (Numerical Ability)
- पूर्ण संख्याओं की गणना
- अनुपात और समय
- आधारभूत अंकगणितीय संक्रियाएँ
- प्रतिशत
- अनुपात और समानुपात
- औसत
- संख्या प्रणाली
- क्षेत्रमिति – क्षेत्रफल, आयतन
- समय और दूरी
- ब्याज – साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- लाभ और हानि
- छूट
- दशमलव और भिन्न
- संख्याओं के बीच संबंध
- कार्य और समय आदि।
कंप्यूटर ज्ञान (Computer Awareness)
- कंप्यूटर की मूल बातें –
- हार्डवेयर
- सॉफ्टवेयर
- इनपुट और आउटपुट डिवाइस।
- डेटाबेस की मूल बातें (Database Basics)
- सुरक्षा उपकरण
- वायरस की बुनियादी बातें
- विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम
- इंटरनेट की शब्दावली और सेवाएं
- एमएस ऑफिस –
- एमएस वर्ड
- एमएस एक्सेल
- एमएस पावरपॉइंट की बुनियादी जानकारी।
- कंप्यूटर का इतिहास
- नेटवर्किंग और संचार
- बुनियादी इंटरनेट ज्ञान और प्रोटोकॉल
- मेमोरी और स्टोरेज डिवाइस
- कंप्यूटर शॉर्टकट कुंजी
- कंप्यूटर Abbreviations इत्यादि।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) सिलेबस 2025 आपको पुलिस कांस्टेबल प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में एक व्यापक मार्गदर्शिका की तरह सहायता प्रदान करता है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सिलेबस पीडीएफ भी प्राप्त कर सकते हैं।
Delhi Police Constable Physical Test 2025 Details
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) फिजिकल टेस्ट दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, इसके पहले चरण में पीएमटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेल फीमेल की ऊंचाई, वजन, सीने का माप किया जाएगा। वहीं पीईटी टेस्ट में दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
For PMT Test Details
(Male) | ||
Category | Height | Chest |
General | 170 cm | 81 to 85 cm |
Resident of Hill Areas, ST | 165 cm | 75 to 79 cm |
Sons of Serving/Retired/Deceased Delhi Police Personnel/Multi-Tasking Staff of Delhi Police | 165 cm | 75 to 79 cm |
(Female) | ||
Category | Height | |
General | 157 cm | |
Residents of Hill Areas, SC/ST, Daughters of Serving/Retired/Deceased Delhi Police Personnel | 155 cm |
For PET Test Details
(Male) | |||
Age | Race (1600 Meters) | Long Jump | High Jump |
Up to 30 Years | 6 Minutes | 14 feet | 3′ 9″ |
Above 30 to 40 Years | 7 Minutes | 13 feet | 3′ 6″ |
Above 40 Years | 8 Minutes | 12 feet | 3′ 3″ |
(Female) | |||
Age | Race (800 Meters) | Long Jump | High Jump |
Up to 30 Years | 4 minutes | 10 feet | 3 |
Above 30 to 40 Years | 5 minutes | 9 feet | 2′ 9″ |
Above 40 Years | 6 minutes | 8 feet | 2′ 6″ |
Delhi Police Constable (Executive) Salary
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 3 के आधार पर 21700 रूपये से 69100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
How to Apply for Delhi Police Constable Vacancy 2025
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप आवेदन प्रक्रिया का पालन करके आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं:
For Online Registration:
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं –
- होमपेज पर नए Quick Links सेक्शन में “Apply” ऑप्शन पर क्लिक करें –
- इसके बाद आपको वर्तमान मे सक्रिय भर्तियों की लिस्ट आपको स्क्रीन पर दिख जाएगी, इस सूची में आप “Constable (Executive) Male & Female in Delhi Police Examination-2025” के सामने “Apply” बटन पर क्लिक करना है।
- अगले चरण में पंजीकरण का नया पेज खुलेगा, यहां पर आपको “Register Now” पर क्लिक करना होगा।
- पंजीकरण के लिए दिए गए विभिन्न स्टेप्स को पूरा करने के लिए “Continue“ ऑप्शन पर क्लिक करें –
- इसके बाद पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी दर्ज करके “Save & Next” पर क्लिक कर दें –
- अगले चरण में ओटीआर के लिए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी चेक करके “Save & Submit” पर क्लिक कर दें
For Login/Online Application:
- यदि आपने पहले से इस पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा किया हुआ है तो आप सीधे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके ”Login” कर सकते हैं –
- इसके बाद दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म में आधी से अधिक जानकारी ओटोमेटिकली फेच हो जाएगी, वहीं इसके अतिरिक्त मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करके “Save & Next” पर क्लिक करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करते हुए आवेदन पत्र में अपलोड करें।
- अंतिम चरण में श्रेणी अनुसार निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके “Save & Submit” पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में आवश्यकता के लिए आप दिल्ली पुलिस ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Delhi Police Constable Vacancy 2025 Apply Online
Delhi Police Notification PDF | Coming Soon |
Delhi Police Apply Online | Click Here (Active Soon) |
Official Website | Click Here |
Delhi Police Constable Bharti 2025 – FAQ,s
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) का मासिक वेतन कितना है?
Delhi Police Constable Executive Vacancy 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 21700 रूपये से 69100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल कार्यकारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या हैं?
Delhi Police Recruitment 2025 के तहत पुलिस विभाग में कार्यकारी पद के लिए कोई भी 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
क्या दिल्ली पुलिस कांस्टेबल कार्यकारी भर्ती 2025 के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है?
Delhi Police Vacancy 2025 के अंतर्गत कांस्टेबल कार्यकारी पद के लिए आवेदन करते समय ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य नहीं है, लेकिन पीईटी और पीएमटी टेस्ट के समय केवल पुरुष अभ्यर्थियों के पास वैध एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है, महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी नहीं है।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती मे सलेक्शन कैसे होगा?
Delhi Police Bharti 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल कार्यकारी एग्जाम कितने अंकों का होगा?
Delhi Police Exam 2025 का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं होगी?
हां, Delhi Police Constable Executive Exam 2025 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।